सामने आया राफेल का हवा में रीफ्यूलिंग का वीडियो; बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट में शामिल होने के लिए पहुंचे पेरिस

भारतीय वायुसेना के चार राफेल और 2 सी-17 ग्लोबमास्टर्स विमान 14 जुलाई को पेरिस में चैंप्स एलिसीज़ के ऊपर ‘बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट’ में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। इस बीच फ्रांस के रास्ते में, राफेल में IAF के IL-78 टैंकरों द्वारा ईंधन भरा गया, जिसके बाद राफेल भारत से फ्रांस तक डारेक्ट उड़ान पूरी करने में सक्षम हो गया। हवा में रीफ्यूलिंग का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो देखकर भारतीय वायुसेना की क्षमताओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे भारतीय सेना के विमान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेरिस में इस साल की बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर गुरुवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थीं। हेलीकॉप्टर पायलट स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी परेड में भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करेंगी। वायुसेना ने कहा कि चार राफेल लड़ाकू विमान, दो सी-17 ग्लोबमास्टर्स और 72 कर्मियों की एक उड़ान टुकड़ी शुक्रवार को फ्रांस के लिए रवाना हुई। भारत ने एक अंतर-सरकारी व्यवस्था के तहत फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदे थे।

स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी करेंगी नेतृत्व 

अधिकारियों ने बताया कि भारत की थलसेना, नौसेना और वायुसेना के मार्चिंग दल इस प्रतिष्ठित परेड में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी इस परेड में भारतीय वायुसेना की 68 सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगी। रेड्डी एमआई -17 हेलीकॉप्टर की पायलट हैं और वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं। वायुसेना के चार राफेल जंगी जेट भी फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ इस मौके पर चैंप्स इलीसी के ऊपर इस फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे। सेना ने कहा, ‘‘परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 269 सदस्यीय दल अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ नजर आयेगा। नौसेना की टुकड़ी की अगुआई कमांडर व्रत बघेल करेंगे।’’

  • Related Posts

    भोजपुर पुलिस की ‘सुपर स्ट्राइक’! आरा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 11 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *