पटना जू में क्रिसमस से पहले 22 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

क्रिसमस के एक दिन पहले ही पटना जू में दर्शकों की काफी भीड़ रही। रविवार को छुट्टी होने के चलते जू में करीब 22 हजार 386 दर्शक पहुंचे। इस साल 1 जनवरी के बाद जू में एक दिन में आनेवाले दर्शकों की सबसे ज्यादा संख्या है।

सामन्य दिनों के मुकाबले दर्शकों की संख्या तीन गुणा ज्यादा है। सामान्य दिन जू में दर्शकों की संख्या 6-7 हजार ती है। पटना जू सोमवार को बंद रहता है, लेकिन क्रिसमस के अवसर पर आज जू खुला रहेगा। अधिकारियों का अनुमान है कि सोमवार को और अधिक भीड़ होगी। इससे पहले इस वर्ष 26 नवंबर को 21 हजार दर्शक जू पहुंचे थे।

ये भी पढ़े..

मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

Share Add as a preferred…