पटना में मिले कोरोना वायरस के 2 मरीज, एक केरल तो दूसरा असम से आया, विभाग अलर्ट

एक तरफ देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1ने चिंता बढ़ा दी है तो दूसरी ओर राजधानी पटना में भी कोविड-19 के मरीज मिलने लगे हैं. पटना में कोरोना वायरस के दो नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. गुरुवार (21 दिसंबर) को ये मामला सामने आने के बाद बिहार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

इन दोनों मरीजों की जो ट्रैवल हिस्ट्री बताई गई है उसके अनुसार एक व्यक्ति केरल की यात्रा करके लौटा है तो वहीं दूसरा असम से आया है. दोनों रोगियों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. एक मरीज की सैंपल की जांच आईजीआईएमएस पटना में हुई है जबकि दूसरे की जांच ईएसआईसी अस्पताल बिहटा में हुई है।

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने नए मरीजों को अभी होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है. हालांकि दोनों मरीजों में कौन सा वेरिएंट है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नए सब वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमित हैं या नहीं यह रिपोर्ट के बाद पता चलेगा. जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद पुष्टि हो जाएगी कि इनमें कोरोना का कौन सा वेरिएंट है।

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 के मरीज कई राज्यों में मिल चुके हैं. हालांकि बिहार में अभी तक एक भी केस की पुष्टि नहीं हुई है. देश में अब तक जेएन.1 सब वेरिएंट के 26 मामले आए हैं. 26 मामलों में 19 केस गोवा में, 4 राजस्थान में और केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र में एक-एक केस सामने आए हैं।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…