लखनऊ के इस रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएगा? प्रशासन ने पारित किया प्रस्ताव; पढ़े पूरी रिपोर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है, ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का प्रस्ताव मेयर ने प्रशासन के सामने रखा था कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाना चाहिए।” प्रशासन ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब यह प्रस्ताव डीआरएम कार्यालय के माध्यम से भारतीय रेलवे को भेजा जाएगा। उनके स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां से प्रस्ताव 2 दिनों के भीतर भेजा जाएगा।”

इन स्टेशनों के बदले जा चुके हैं नाम

इससे पहले भी कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। यूपी के फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया था। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया था। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम मां भेला देवी धाम किया गया था। वहीं मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन किया गया था।

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…