भागलपुर में एक महीने में 1.20 करोड़ रुपये का काटा गया चालान

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 22 नवंबर से ऑनलाइन चालान शुरू हुआ था। बुधवार तक शहर के विभिन्न इलाकों में वाहनों के विरुद्ध 1.20 करोड़ रुपये का चालान काटा गया । जिनके विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटा गया उनमें बिना हेलमेट वालों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत रही।

अब कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ही शहर के सभी चौक-चौराहे पर नजर रखी जा रही है। चौराहे पर लगे कैमरे गुजरने वाली गाड़ियों को तेजी से ट्रैक कर रहे हैं।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन का नंबर प्लेट ट्रैक कर तत्काल कंट्रोल कक्ष को भेजा जा रहा है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाली एक गाड़ी का ऑनलाइन चालान पांच सेकेंड में तैयार हो रहा है। परिवहन विभाग के एनआईसी से लिंक होते ही वाहन मालिकों का पूरा ब्योरा केंद्र को मिल जा रहा है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…