स्मार्ट मीटर का पैसा हो जाये खत्म तो इस प्रयोग को अपनाए घरों में नहीं होगा अंधेरा; जानिए पूरा प्रोसेस

सोचिये की आप अपने घर पर परिवार के साथ आराम से टीवी देख रहे है और आपके घर के स्मार्ट मीटर का पैसा खत्म हो जाये तो आपको बिल्कुल की थोड़ी उदासी होगी लेकिन अब अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अगर उनका रिचार्ज खत्म हो जाता है और उनके पास पैसा उस समय उपलब्ध नहीं है तो घबराएं की जरूरत नहीं है।

स्मार्ट मीटर में लगे कल बटन को 20 सेकंड दबाने के बाद 72 घटे के लिए बिजली फिर से शुरू हो जाएगी। फिर आप जैसे ही रिचार्ज करवाएंगे आपकी राशि का जितना आप उपभोग किए रहेंगे। उस हिसाब से राशि काट ली जाएगी। शहरी क्षेत्र के 100 स्मार्ट मीटर पर एलसीआरएफ यानी लोकल कंट्रोल रिले फंक्शन को शुरू किया गया है।

महीने में दो बार कर सकते हैं LCRF का उपयोग

शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी जीनस पावर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में एलसीआरएफ यानी लोकल कंट्रोल रिले फंक्शन का उपयोग महीने में दो बार कर सकते हैं। एक जब उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म हो गया हो और उनके पास राशि ना हो तब इसका उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर उपभोक्ता रिचार्ज कर दे और वह किसी कारण बस सक्सेसफुल नहीं होता हो तो उस समय भी उपभोक्ता एलसीआरएफ का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बटन 5 सेकंड से 20 सेकंड तक दबाते ही इसका सर्वर कनेक्शन कंप्यूटर से जुड़ जाता है। इसके बाद मीटर ऑटोमेटिक काम करना शुरू कर देता है। इसके अलावा अगर मीटर कम्युनिकेशन छोड़ रहा है उस वक्त भी एलसीआरएफ का उपयोग उपभोक्ता कर सकते हैं।

Related Posts

दिल्ली में ‘प्लंबर’, पटना में ‘करोड़पति’ चोर! पटना जंक्शन पर बड़ा खुलासा, 10 लाख के जेवर के साथ 3 गिरफ्तार

पटना | राजधानी पटना से…

Continue reading
1 अप्रैल से बदलेंगे इनकम टैक्स नियम: सैलरी, HRA और निवेश पर पड़ेगा असर, मिडिल क्लास को क्या मिलेगा फायदा?

नई दिल्ली | नए वित्त…

Continue reading