बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हूए नाराज

इंडी गठबंधन की चौथी बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव नाराज हो गए हैं। पीएम उम्मीदवारी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सामने आया है। वहीं, संयोजक के तौर पर भी नीतीश के नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

दरअसल, नीतीश कुमार और लालू यादव नाराज हैं; इसका अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है कि दोनों ही नेता बैठक के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर नहीं आए।

जानकारी यह भी मिली है कि दोनों ही नेता बैठक खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए थे। इस बात को लेकर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने भी निशाना साधा है।

लालू बैठक से पहले खूब बोले थे

बता दें कि लालू यादव बैठक से पहले खूब बोले थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सब अच्छा होने की बात कही थी। यहां तक कि पीएम मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर वह उखड़ गए थे। उन्होंने उल्टा मीडिया से ही सवाल कर दिया था कि कौन मोदी?

 

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading