जदयू नेता संजय झा का बड़ा बयान : नीतीश कुमार को किसी पद की चाहत नहीं

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को एक प्लेटफॉर्म पर लाया है। उन्होंने हमेशा कहा है कि उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। उनकी इच्छा है कि भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक साथ होकर लोकसभा का चुनाव लड़ें।

श्री झा मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि अब समय जाया नहीं करते हुए शीघ्र विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे पर बात हो। कहा कि ऐसा नहीं है कि चेहरा घोषित करने पर ही वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में कराई और उसमें ऐसे लोग भी साथ आए जो एक-दूसरे के साथ बैठते नहीं थे।

ये भी पढ़े..

8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

Share Add as a preferred…

बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

Share Add as a preferred…