पॉलिटेक्निक द्वारा 6 दिवसीय आनंद उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्रमंडलीय आयुक्त ने किया विधिवत उद्घाटन

भागलपुर:पॉलिटेक्निक विभाग के द्वारा भागलपुर पॉलिटेक्निक मैदान में 6 दिवसीय प्रमंडलीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह आयोजन आनंद उत्सव के नाम पर आयोजित की गई है। जिसमें भागलपुर और मुंगेर के पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी फुटबॉल एथलेटिक्स के अलावे कई 17 गेम आयोजित किए गए हैं। यह खेल 6 दिनों तक चलेगा। जिसका भी विधिवत उद्घाटन प्रमंडल आयुक्त संजय कुमार सिंह ने किया। वहीं इस छह दिवसीय आनंद उत्सव में पॉलिटेक्निक के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल का उमदा प्रदर्शन किया।

वही पॉलिटेक्निक भागलपुर के प्राचार्य ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े..

बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

Share Add as a preferred…

स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Share Add as a preferred…