भागलपुर:मेडिकल रिप्रजेंटेटिव मांगों को लेकर कल हड़ताल पर

भागलपुर | फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआएआइ) के आह्वान पर 20 दिसंबर को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) अपनी लंबित मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। रेलवे स्टेशन चौक से कचहरी चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। इसमें बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (बीएसएसआरयू) के सदस्य शामिल होंगे।

रंजीत आचार्या ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान दवा कंपनियों के उत्पाद का प्रमोशन पूरी तरह से बंद रहेगा। एमआर की मुख्य मांगों में सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट 1976 को लागू किया जाय शामिल है। दवा व सभी प्रकार की चिकित्सा उपकरणों के मूल्य पर लगे जीएसटी को खत्म करें। सेल्स के आधार पर उत्पीड़न और छंटनी बंद हो। एमआर की ट्रैकिंग एवं निगरानी के जरिए उनके निजता के अधिकार का हनन बंद हो।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…