ऐसा क्या हुआ जो शादी की 2 रात के बाद हो गई दूल्हे की मौत? दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल

पंजाब में शादी के 2 दिन बाद एक दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा-मुक्तसर रोड पर ट्रक-कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. युवक की पहचान मुक्तसर जिला कोटभाई गांव के संदीप सिंह के रूप में हुई है।

संदीप राजस्व विभाग में पटवारी पद पर कार्यरत थे. उनकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी. पुलिस ने बताया कि वह शादी के लिए किराए पर ली गई शेरवानी वापस करके अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से बठिंडा से कोटभाई लौट रहे थे. वापस लौटने के दौरान जब वह बठिंडा रोड पर भिसियाना गांव के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. युवक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि संदीप की दो दिन पहले ही शादी हुई थी. घर में लगा टेंट और शादी की सजावट का सामान अभी हटा भी नहीं था तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया. संदीप की मौत की खबर सुनकर घरवालों के साथ नई नवेली दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने बताया कि पटवारी पद पर कार्यरत संदीप के पिता की मौत हो चुकी है. संदीप को पिता के जगह पर नौकरी मिली थी।

 

 

Related Posts

इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading