मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल पश्चिम में स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में गुरुवार को इंफाल पश्चिम में एक स्कूल के बाहर अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़ित की पहचान और समुदाय की पहचान अभी तक नहीं की गई है। बता दें कि पूरे मणिपुर में दो महीने बाद बुधवार यानी एक दिन पहले स्कूल खोले गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, घटना शिशु निष्ठा निकेतन स्कूल के बाहर की है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। महिला की हत्या राज्य में दो महीने से अधिक समय से चल रही जातीय झड़पों के बीच हुई है। इससे पहले दिन में, सुरक्षा बलों ने मपाओ और अवांग सेकमाई क्षेत्रों के दो सशस्त्र समूहों के बीच कांगपोकपी जिले में टकराव को विफल कर दिया।

दंगाइयों ने IRB कर्मी के घर लगाई आग

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दंगाइयों ने थौबल जिले में एक भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) कर्मी के घर को आग लगा दी। बता दें कि हिंसा की एक अन्य घटना में पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूटने के दंगाइयों के प्रयासों को भारतीय रिजर्व बटालियन ने विफल कर दिया था।

रोक-टोक के दौरान पुलिस और दंगाइयों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान एक दंगाई की मौत भी हो गई थी। दंगाइ की पहचान 27 साल के रोनाल्डो की मौत हो गई। झड़प के दौरान अतिरिक्त 10 लोगों को चोटें आईं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *