घरवाले मान रहे थे बहू अच्छी मिली है; पति कमरे में सोया रहा इधर पत्नी नकदी और जेवर लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने पूरे परिवार को उस समय हैरान कर दिया, जब सभी खाना खाकर कमरे में लेटे हुए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय का है। यहां के रहने वाले संजू शर्मा ने पंजाब की एक लड़की से शादी की थी। शादी के दो महीने तक सबकुछ ठीक चल रहा था। पूरा परिवार खुश था कि उनको अच्छी बहू मिल गई है, लेकिन चार दिन पहले बहू की करतूत से पूरा परिवार दंग रह गया।

आरोपों के अनुसार, पंजाब से आई दुल्हन अपने पति को कमरे में बंद कर नकदी और जेवर लेकर भाग गई। उसकी जेठानी ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का दे दिया।

तहरीर में कही ये बात

चौधरी सराय निवासी संजू शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया है कि 16 अक्टूबर को पंजाब में फिरोजपुर जिले के गांव कासु बेगी गांव निवासी सुखवीर की पुत्री प्रीत से शादी हुई थी। दोनों राजी खुशी रह रहे थे।

जब तक ताला तोड़ा गया वह गायब हो चुकी थी

बीते 12 दिसंबर को दोपहर में उसने खाना खिलाया, वह कमरे में लेते थे की इसी बीच उसने बाहर से ताला लगा दिया और नकदी, जेवर लेकर भाग गई। उनकी भाभी शालू ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हे धक्का देकर निकल गई। जब तक ताला तोड़ा गया तब तक वह गायब हो चुकी थी। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *