पंचायत उपचुनाव भागलपुर:आठ प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

भागलपुर में 28 दिसंबर को होनेवाले पंचायत उप चुनाव को लेकर गुरुवार को आठ प्रत्याशियों ने विभिन्न जगहों पर नामांकन के पर्चे दाखिल किए। शाहकुंड के मकंदपुर मेंसरपंच पद के रिक्त पदों पर एक पुरुष अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भरा।

इसके अलावा पंच पद के लिए छह लोगों और वार्ड सदस्य के लिए एक ने पर्चा दाखिल किया। पंच के लिए सबौर में एक पुरुष ने, जगदीशपुर में एक महिला ने,बिहपुर में एक महिला और दो पुरुष ने एवं रंगरा चौक मेंएक पुरुष ने पर्चा जमा किया। वहीं, नवगछिया में वार्डसदस्य के लिए एक पुरुष ने नामांकन जमा किया।नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख शुक्रवार को है।

नामांकन पत्र की संवीक्षा 16 से 18 दिसंबर तक की जाएगी। जबकि नाम वापसी 20 दिसंबर तक और इसी दिन शाम को चुनाव चिह्न भी आंवटित किया जाएगा।

 

मतगणना 30 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *