अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल से निची 20 फिट गड्ढे में गिरा. 3 लोगों की मौत, JCB से निकाला गया शव

नालंदा में एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया. चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा बिहटा पथ के गौढ़ापर गांव के पास ट्रैक्टर 20 फीट गड्ढे में जा गिरा, जिसमें 3 लोगों की दबकर मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर से बाहर निकाला. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग मानपुर के ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पहुंचाने जा रहे थे, तभी ईंट लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल से निचे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की दबकर मौत हो गई. जैसे ही ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी सभी लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मृतक में एक युवक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र पेढका गांव निवासी रामाधीन प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार जबकि एक मृतक ट्रैक्टर चालक का पुत्र बताया जाता है।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *