गोरखपुर में लड़की को दुल्‍हन बनाकर हरियाणा में बेच डाला, ऐसा मामला जिसे पढ़कर घूम जायेगा सिर

गोरखपुर की एक लड़की को चार लाख रुपए में दुल्‍हन बनाकर हरियाणा में बेच दिया गया। ये सौदा करने का आरोप लड़की की मां पर ही लगा है। आरोप है कि रुपए लेकर लड़की को दुल्‍हन बना हरियाणा में जबरन शादी करा दी गई। पुलिस मां और उसकी सहेली के खिलाफ मानव तस्‍करी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

मामला, गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मां और उसकी सहेली के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर मानव तस्करी के अलावा जबरन श्रम कराने की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। हालांकि उसकी मां सभी आरोपों से इनकार कर रही है।

बीते बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक लड़की ने अपनी मां पर शादी के बहाने चार लाख रुपये में हरियाणा में बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो मां ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की धूमधाम से शादी की है। वह अपने परिचित लड़के के चक्कर में झूठा आरोप लगा रही है। युवक भी उनके पड़ोस का रहने वाला है।

शुक्रवार को पुलिस ने लड़की और लड़के से पूछताछ करके जानकारी ली। इसके बाद लड़की की मां और उसके बगल में रहने वाली एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस मोबाइल सर्विंलांस का सहारा ले रही है। पुलिस का कहना है कि लड़के की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी ने कहा कि लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *