बिहार में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश और उससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

दक्षिण राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में (9 दिसंबर) को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 और 11 दिसंबर को पांच राज्यों के अलग-अलग इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी के एक बयान के अनुसार, 10 और 11 दिसंबर को उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी के बयान में कहा गया है कि 12 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्यों को तबाह करने वाला चक्रवाती परिसंचरण मिचौंग अब कमजोर हो गया है और झारखंड में कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है।

बिहार में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

बिहार में चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद राज्य के मौसम का मिजाज बदला है। पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बारिश का सिलसिला खत्म होते ही घना कोहरा का प्रभाव राज्य में बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इनके कारण ठंड में वृद्धि के आसार हैं।

पंजाब में बढ़ रही है ठिठुरन

पंजाब में बढ़ती ठंड से लोग को घरों में रहने लिए मजबूर हैं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़े..

भागलपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को वितरित की गई एमएचएम किट

Share Add as a preferred…

मालदा में स्कूली बच्चों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर, रेलवे ने आयोजित की जागरूकता संगोष्ठी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *