लालू – नीतीश के मुहं में जमा है बर्फ ! रेड्डी के बयान पर बोले गिरिराज …. BJP नहीं सहेगा बिहारियों का अपमान, मोदी को हराने के लिए जमा हो रहा था पैसा

BEGUSARAI : नीतीश कुमार भले ही आज लालू यादव को अपने साथ रखें। लेकिन हकीकत यह है कि चारा घोटाला, जमीन घोटाला, रेलवे घोटाला जैसे सभी घोटालों का कागज नीतीश कुमार द्वारा ही केंद्र को दिया गया था। अब कांग्रेस भी उसमें पीछे नहीं रहा। ऐसे में अब गठबंधन नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का महागठबंधन हो गया है। यह सब जेल जाने के डर से नरेंद्र मोदी के विरोध में किया जा रहा है। यह बात है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।

दर्शन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू नीतीश पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि -आज महागठबंधन नहीं घमंडी या गठबंधन कहिए घमंडिया गठबंधन है। इस घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है। गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे कि चुनाव के लिए जा रहे थे।

इसके अलावा तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश में कहीं भी घमंडीया गठबंधन को वोट नहीं है। वोट जनता के पास है और जनता मोदी जी के साथ है। 2014 में भी सारे विरोधियों ने मोदी जी को विरोध किया था। 2019 में भी किया। अब 2024 में भी वही रिजल्ट होगा जो पहले हुआ है।

इसके अलावा तेलंगाना के सीएम रेड्डी की तरफ से बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि -भारत को गोमूत्र का देश कहा जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे उत्तर दक्षिण के बीच बांटने की कोशिश करते हैं। इस देश के आने को संतों ने इसको एकजुट करने का काम किया है। लेकिन यह घमंडियां गठबंधन वाले लोग दक्षिण भारत उत्तर भारत करने में लगे हुए हैं। रेड्डी ने बिहार के डीएनए का अपमान क्या लेकिन ना तो लालू जी का जुबान खुल रहा है ना ही नीतीश कुमार कुछ बोल पा रहे हैं। इन लोगों के मुंह में बर्फ जम गया है जो बोल नहीं पा रहे हैं। बिहार का अपमान लाल यादव सहे, नीतीश कुमार सहे। लेकिन भाजपा नहीं सकेगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *