भागलपुर:कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का मनाया गया 77वां जन्मदिन

भागलपुर:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर व मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी।

सभी भागलपुर इकाई के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वही इस कार्यक्रम पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि पार्टी के लिए उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जिनको देश के लोग भूल नहीं सकते। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर भागलपुर कांग्रेस इकाई के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *