भागलपुर:जमीन विवाद में देर रात वृद्ध की गोली मारकर हत्या

भागलपुर:सबौर थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में वृद्ध प्रसादी रविदास की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्रों का कहना है कि पास के ही सहदेव रविदास के साथ कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा था और आज मृतक को थाने पर बयान के लिए बुलाया गया था। लेकिन देर रात्रि पड़ोसी और उनके सहयोगियों के द्वारा वृद्ध रविदास को घर पर ही पड़ोसियों और उनके सहयोगियों के द्वारा गोली मार दिया गया।

इसके बाद परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर पहले कार्रवाई करती तो उनके पिता की जान बच सकती थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनके पिता की हत्या हुई है। वहीं अब यह लोग हत्यारे को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *