पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आज भागलपुर में

भागलपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें कई केसों का निष्पादन किया जाएगा।

इस केस में निस्पादन में कोई शुल्क नहीं लगता है। वही कई विभाग के द्वारा लोगों को पहले से सूचना दे दी जा चुकी हैै। बिजली जमीन परिवार मामला रेलवे जैसे कई मामलों का निष्पादन। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निशुल्क किया जाता है। इसको लेकर कई विभाग से बैठक भी कर ली गई है।

वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिन के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि इस बार भागलपुर में 17 बेंच कहलगांव में 2 बेंच और नवगछिया में 6 बेंच बनाकर केसों का निष्पादन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार भागलपुर सिविल कोर्ट में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *