बिहार में मौसम का बदला मिजाज; दिख रहा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, बारिश ने बढ़ाई कई जिलों में ठंड

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव आज (7 दिसंबर) बिहार में पूरी तरह सक्रिय रूप से देखा जा रहा है. गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की- मध्यम स्तर की वर्षा (Bihar Weather) हो रही है. इसके साथ राज्य के सभी जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भाग के अधिकांश जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की सर्द भरी वर्षा होने की पूर्वानुमान है. इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है.

बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है

जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी 2 से 5 मिलीमीटर के बीच हल्की वर्षा या कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है. राज्य के सभी जिलों में आज धूप नहीं निकलने का पूर्वानुमान है. साथी ठंड में बढ़ोतरी होगी. आज गुरुवार को सबसे अधिक गया जिले के फतेहपुर में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दूसरे स्थान पर औरंगाबाद में 6.2 मिलीमीटर, नवादा में 4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

इसके अलावा दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह से हल्की वर्षा हो रही है. राजधानी पटना में भी पूरे दिन हल्की बर्षा के साथ तापमान में गिरावट दर्ज  होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार कल शुक्रवार से पूरे राज्य का मानसून साफ रहेगा, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

राज्य में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवाती तूफान आज छत्तीसगढ़ में 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसके प्रभाव से राज्य में वर्षा के साथ-साथ राज्य में नमी पूर्वी हवा बह रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी. मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर से राज्य में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में लगातार गिरावट होने का पूर्वानुमान है जो न्यूनतम तापमान में 10 से 12 डिग्री के बीच आ सकती है और आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट होगी तथा अधिकतम तापमान में कमी आएगी. इसके साथ ही  सुबह में अधिकांश जिलों में कुहासा रहने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़े..

भागलपुर में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 40 सेमी बढ़ा, गोपालपुर में भी 30 सेमी की बढ़ोतरी; तटबंधों पर बढ़ी निगरानी

Share Add as a preferred…

बिहार में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा और मजबूत, डायल-112 से जुड़ेंगी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *