भागलपुर में लगातार कट रहा ऑटोमेटिक चालान,कल 349 लोगों को गया मैसेज

भागलपुर में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों का चालान कटना लगातार जारी है। शहर में बुधवार को चार प्वाइंट पर 349 लोगों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालान भेजा गया है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाया गया है। वहीं परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात से सुबह तक 6 वाहनों को अलग-अलग नियम तोड़ने के विरुद्ध पकड़ा। एमवीआई निशांत कुमार ने बताया कि उन वाहनों सेे 3.5 लाख का जुर्माना किया गया।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *