हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, कोहरे के सामने रेलवे लाचार; दो महीनों तक परिचालन रहेगा बाधित

गया। कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से 01 दिसंबर से 29 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द व आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्ण रूप से रद्द ट्रेनों में गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस- 04 दिसंबर से 28 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस- 03 दिसंबर से 01 मार्च तक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस-04 दिसंबर से 29 फरवरी तक तथा गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस -05 दिसंबर से 01 मार्च तक रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 04 दिसंबर से 26 फरवरी तक तथा गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस- 05 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें

वहीं, परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें एक दिसंबर से 29 फरवरी तक प्रारंभिक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगल, गुरू एवं शनिवार को रद्द तथा गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस – प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी।

 

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *