भागलपुर में बन रहे फ्लाईओवर को लेकर आज से ट्रैफिक रूट डायवर्ट होगा

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर आज से ट्रैफिक रूट डायवर्ट होगा

भागलपुर में भीखनपुर से शीतलास्थान चौक तक बन रहे 1392 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए सोमवार से ट्रैफिक ब्लॉक की पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी। पुल निर्माण निगम के एसडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक डीएसपी से बात हो गई है। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से पहले ही बात की गयी थी। रविवार देर शाम भी उनसे बात हुई। यातायात निरीक्षक ने भी अभी तैयारी नहीं होने की बात कही है। अब सोमवार को पूरी रुपरेखा तैयार कर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। यातायात निरीक्षक ने बताया कि सोमवार सुबह पुल निर्माण निगम के एसडीओ से बात कर काम कराया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉक रहने से भोलानाथ पुल का रास्ता बंद किया जाएगा। बता दें कि फ्लाईओवर का निर्माण करा रही कंपनी अभी नाला निर्माण का कार्य करा रही है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *