भागलपुर में रविवार को 475 बाइक सवारों का काटा गया ऑटोमेटिक चालान

रविवार को 475 बाइक सवारों का काटा गया चालान

भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों बाइक सवारों का चालकों का हर दिन ऑटोमेटिक चालान काटा जा रहा है। रविवार को सबसे अधिक 475 लोगों का चालान काटा गया। डिक्शन मोड़ पर 219, शीतला स्थान चौक पर 96, अलीगंज चौक पर 58, आदमपुर चौक पर 44 और तातारपुर चौक पर 35 वाहन चालकों को नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान भेजा गया है। हालांकि रविवार को जीरोमाइल, तिलकामांझी, कचहरी, घंटाघर चौक एक भी चालान नहीं काटा गया। ट्रैफिक डीएसपी आशीष सिंह ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर लगातार ऑनलाइन चालान भेजा जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *