राजस्थान में 8 निर्दलीय उम्मीदवार चल रहे आगे, सभी पार्टी की टिकी है नजर; जानें नाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। यहां बीजेपी इस चुनाव में सबसे आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कुछ ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं जो इस समय बढ़त बनाए हुए हैं। राजस्थान में इस समय 08 निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में चुनाव की मतगणना जारी है। वहीं 08 निर्दलीय प्रत्याशी इस मतदान में आगे चल रहे हैं। इनमें रविंद्र सिंह भाटी, रितु बनवाट, चंद्रभान सिंह चौहान, यूनुस खान, योगी लक्ष्मण नाथ, मुख्त्यार अहमद, ताराचंद्र दयाल और जीवाराम चौधरी के नाम शामिल हैं।

बता दें कि खबर लिखे जाने के समय राजस्थान में भाजपा 116 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे हैं। वहीं 08 निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका चुनाव के बाद ज्यादा बढ़ जाएगी। फिलहाल चुनाव के परिणाम  आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्दलीय प्रत्याशियों की कहां पर क्या भूमिका होगी।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *