भागलपुर में शुरू होगा टेंपो स्टेंड, एक साथ 250 टेंपो लग सकेंगे.. जाम से मिलेगी निजात

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तिलकामांझी बस स्टैंड परिसर में बने टेंपो स्टैंड के चालू होने का रास्ता साफ हो गया है। करीब आठ माह से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और नगर निगम प्रशासन के बीच किराया तय नहीं होने के कारण दोनों के बीच करार नहीं हो पाया था। लेकिन अब दोनों के बीच किराया तय हो गया है।

टेंपो स्टैंड से आने वाली राशि का 70 प्रतिशत परिवहन निगम को दिया जाएगा। जबकि 30 फीसदी राशि नगर निगम के पास रहेगी। किराया तय होने के साथ ही अब उसके संचालन और रख-रखाव के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया में भी तेजी आ गई है। इसके लिए पहले ही टेंडर निकाला गया था, जिसकी अंतिम तिथि 24 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 दिसंबर कर दी गई। 12 दिसंबर को इसकी नीलामी होगी।

स्टैंड में एक साथ 250 टेंपो हो सकेंगे पार्क

स्मार्ट सिटी के फंड से तिलकामांझी स्थित पथ परिवहन निगम परिसर में टेंपो स्टैंड फरवरी में ही बन गया है। 2240 वर्ग फीट में बने स्टैंड में एकसाथ 250 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा पार्क हो सकेंगे। स्टैंड में चारोंतरफ पेवर्स ब्लॉक बिछाए गए हैं। ड्रेनेज भी बनाया गया है। लाइट औरशौचालय की भी व्यवस्था है। लेकिन नगर निगम और परिवहन निगम केबीच किराया तय नहीं होने के कारण मामला अटका था। बिहार राज्यपथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बतायाकि अब नगर निगम और परिवहन निगम के बीच किराया तय हो गया है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

Share Add as a preferred…

भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *