पिछले 3 दिनों से बिमार है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत तीन दिनों से नासाज है। वे वायरल बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इसके कारण उनके पहले से तय सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। गुरुवार को राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने भी वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी गए।

मुख्यमंत्री ने 27 नवंबर को एएन कालेज में नवनिर्मित भवन का उद्गाटन किया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। हालांकि इसी दिन सुबह में उन्होंने दरभंगा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया था। तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *