केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी आम आदमी पार्टी, कल से शुरू होगा कैंपेन

आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल का नाम आने पर एक नया दांव खेलने जा रही है। आम आदमी पार्टी इसे लेकर अब जनता के बीच जाने की तैयारी में है। इसकी जानकारी आज आम आदमी पार्टी ने दी है। आप ने जानकारी दी कि शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसे लेकर पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएगी। ये कैंपेन शुक्रवार यानी 1 दिसंबर से शुरू होगी, इसमें पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर जाकर जनता की राय जानेंगे।

इस्तीफा को लेकर जानेगी राय

आप ने कह कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसपर दिल्ली की जनता की राय जानने के लिए आम आदमी पार्टी 1 दिसम्बर से डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। आप ये कैंपेन 1 से 20 दिसंबर तक चलाएगी। आप ने आगे कहा कि ये कैंपेन दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशन एरिया में चलाया जाएगा। इसके लिए एक पैम्फलेट भी तैयार किया गया है। साथ ही 21 से 24 दिसंबर तक दिल्ली के सभी वार्ड में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें वार्ड के सभी लोगों का आह्वान किया जाएगा।  इस सभा में आप के सभी विधायक और पार्षद भी भाग लेंगे। यहां भी इस्तीफे को लेकर जनता से राय ली जाएगी।

विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से ली है राय

जानकारी दे दें कि इससे पहले पार्टी ने अपने विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में राय ली है। जिसमे सभी ने एक सुर में कहा था कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अगर गिरफ्तारी होती है तो जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *