भागलपुर:94 बाइक सवार का कटा चालान

कोयला डिपो चौक पर 94 बाइक सवार का कटा चालान

भागलपुर शहर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले बाइक सवारों का लगातार चालान कट रहा है। हालांकि इसमें अब सुधार भी हो रहा है पर अब भी शहर के एंट्री प्वाइंट से आनेवाले बाइक सवारों का चालान ज्यादा कट रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि उन इलाकों में जागरूकता की अब भी कमी है। दूसरे जिले से आनेवाले लोगों को भी यह पता नहीं है कि यहां ऑटोमेटिक चालान कट रहा है। सोमवार को सबसे ज्यादा चालान लोहिया पुल के पास कोयला डिपो चौक पर 94 लोगों के कटे। शीतला स्थान चौक पर 54, अलीगंज में 35, तातारपुर चौक पर 18 एवं आदमपुर चौक पर तीन लोगों के चालान कटे। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार ने बताया कि बाइक सवारों के बीच जागरूकता आई है। अब चारपहिया वाहनों को भी जागरूक किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *