राजनाथ सिंह का बिहार दौरा कल, रोहतास में GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह शनिवार को रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

शनिवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय रक्षा विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहले ही पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के अधिकारियों की टीमें भी कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रही है।

राजनाथ सिंह का बिहार दौरा कल, रोहतास में GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में बनाए गए हैलीपैड पर एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैडिंग हुई। तैयारियों का जायजा लेने जिला प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल हैलीपैड एवं अन्य सभी स्थानों का दौरा कर रही है। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *