Jio का जबरदस्त प्लान्स, सस्ते दाम में मिल रही है 84 दिन की लंबी वैलिडिटी-डेटा

रिलायंस जियो ने अपने 44 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में बाट रखा है। जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की लंबी लिस्ट मौजूद है। इस लिस्ट में सस्ते से लेकर महंगे प्लान्स और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। कई यूजर्स ऐसे होते हैं एक ही बार में लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको जियो के 84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं।

जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसकी एक बड़ी वजह यह कि कंपनी बेहद रीजनेबल प्राइस में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी तो ऑफर करती ही है साथ में डेटा, फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं भी देती है। आइए आपको जियो के 3 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं।

जियो का 666 रुपये वाला प्लान

जियो की लिस्ट में 666 रुपये का एक प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कंपनी यूजर्स को 126GB डेटा ऑफर करती है यानी आप 84 दिन में हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते है। आपको फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का 739 रुपये वाला प्लान

जियो अपने 739 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में वह सभी सुविधाएं दी गई है जो आपको 666 रुपये वाले प्लान में मिलती है। लेकिन, इसमें कंपनी ग्राहकों को जियो सावन प्रो का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है जो उसमें नहीं मिलता है।

जियो का 758 रुपये वाला प्लान

जियो की लिस्ट में एक प्लान 758 रुपये का भी है। इसमें भी यूजर्स को 84 दिन की ही वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ इसमें भी पूरी वैलिडिटी के लिए 126GB डेटा दिया जाता है यानी आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कंपनी डिज्नी प्लस हॉट स्टार का भी सब्सक्रिप्शन देती है। इसके साथ ही इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की भी सुविधा मिलती है।

  • ये भी पढ़े..

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *