यौन संबंधों से भी फैलता है Monkeypox, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, WHO ने की पुष्टि

क्या आप जानते हैं कि यौन संबंधों से भी Monkeypox फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है. बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इन दिनों बड़े पैमाने पर Monkeypox का संक्रमण फैल रहा है। अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर अभी इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है। डब्लूएचओ ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि Monkeypox यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है।

क्या आप जानते हैं कि यौन संबंधों से भी Monkeypox फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है. डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति ने मार्च में कांगो का दौरा किया था और वह Monkeypox से संक्रमित पाया गया। डब्लूएचओ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति गे है और उसके कांगो में कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बने। डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पांच अन्य लोग भी Monkeypox से संक्रमित पाए गए हैं। इसके आधार पर डब्लूएचओ ने पुष्टि की है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स के संक्रमण का प्रसार होता है।

मंकीपॉक्स संक्रमण बढ़ने का खतरा

Monkeypox : वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहला सबूत है, जिससे पता चला है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है, जबकि पहले इस दावे को खारिज कर दिया गया था। बता दें कि मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में बीते कई दशकों से मंकीपॉक्स एक महामारी बनी हुई है और आमतौर पर यह चूहों से इंसानों में फैला।

बीते साल यूरोप समेत 100 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए थे और डब्लूएचओ ने इसे वैश्विक इमरजेंसी करार दिया था। अब तक मंकीपॉक्स के संक्रमित लोगों की संख्या 91 हजार के पार जा चुकी है। कांगो में ही इस साल मंकीपॉक्स के 12500 मामले सामने आ चुके हैं और 580 मरीजों की मौत हो चुकी है और यह कांगो की सबसे बड़ी महामारी बन गई है।

क्या है मंकीपॉक्स और इसके संक्रमण के लक्षण

Monkeypox : मंकीपॉक्स या एमपॉक्स एक वायरस संक्रमण रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति और जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। इसका संबंध ऑर्थोपॉक्सवायरस से है और इसमें चेचक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके लक्षण आमतौर पर संक्रमण होने के एक हफ्ते में दिखने शुरू हो जाते हैं। इनमें पीड़ित व्यक्ति को बुखार, शरीर पर दाने, गला खराब, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Related Posts

भागलपुर में कैंसर के खिलाफ ‘महायुद्ध’ का आगाज़! BCCO और JLNMCH की साझा पहल; नवीन झा का बड़ा एलान— “अब गांव से दिल्ली तक नहीं भटकेगा मरीज”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *