भागलपुर:कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करें आज, दान और पुण्य कल

कार्तिक पूर्णिमा का व्रत आज रखा जायेगा। हालांकि स्नान-ध्यान व दान-पुण्य सोमवार को किया जायेगा। संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि मंदिर में रविवार को सत्यनारायण प्रभु का पूजा-पाठ किया जायेगा।

इसके साथ संध्या के समय भजन-कीर्तन होगा। सोमवार को भी पूजा व भजन-कीर्तन होगा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नया बाजार स्थित सखी चंद्र घाट के पास जगन्नाथ मंदिर में संध्याकालीन 56 भोग लगाया जायेगा। गाजे-बाजे के साथ आरती पूजन होगी। भगवान को खीर, मिठाई, मेवा आदि का भोग लगाया जायेगा। जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर कुमार मिश्रा के द्वारा विशेष वैदिक मंत्र से पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं बंगाली टोला समेश बाबू लेन में रास काली पूजा का आयोजन किया जायेगा। संध्या चार बजे यहां प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में एआई और कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, मुजफ्फरपुर में खुलेगा वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *