भागलपुर:ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने शहर के इंट्री प्वाइंट पर ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बढ़ाई है। इस लेकर ही लगातार अलीगंज में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को भी डिक्शन मोड़ और अलीगंज में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है। डिक्शन मोड़ में 52, अलीगंज में 32, शीतला स्थान में 17, तातारपुर में 7 और आदमपुर में 3 लोगों को ट्रैफिक उल्लंघन के मामले में ऑनलाइन चालान भेजा गया है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से भी चालान की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *