भागलपुर:प्रकाश पर्व शुरू, आज नगर-कीर्तन

तीन दिवसीय श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाश पर्व शनिवार से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शुरू हो गया। पहले दिन ग्रंथी जसपाल सिंह ने निशान साहब पर नए वस्त्रत्त् चढ़ाए। इससे पूर्व दूध व जल से स्नान कराया गया था। इसके बाद गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। जो कि 48 घंटे तक लगातार चलता रहेगा। गुरुवाणी भजन भाई संजय सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु की वाणी को विस्तार से बताया।

मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुद्वारा परिसर से दोपहर एक बजे पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाली जाएगी। इसमें भाई रांची से दलजीत सिंह व अमृतसर से बीबी परमजीत कौर अपने-अपने जत्थे के साथ मौजूद रहेंगे। अखंड पाठ के समय संरक्षक खेमचंद बचियानी, अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह, सचिव सरदार बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह छाबड़ा, उपसचिव रमेश सूरी, चरणजीत सिंह, उपकोषाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *