भागलपुर में बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने वृद्ध आश्रम में ली शरण, हृदय गति रुकने से वृद्ध की मौत

बेटे की प्रताड़ना से आजिज बुजुर्ग पिता राजेंद्र चौधरी की हृदय गति रुकने से शुक्रवार को मायागंज स्थित ऐतिहासिक महर्षि मेंही कुप्पा घाट वृद्ध आश्रम में मौत हो गई। गलत राह पकड़ लिए पुत्र रितेश चौधरी की हरकतों से आजिज हो कुप्पा घाट वृद्ध आश्रम में रहने लगे थे। आश्रम प्रबंधन उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था कर रखी थी। 72 वर्षीय चौधरी की अचानक हुई मौत बाद आश्रम की तरफ से बरारी थाने को इसकी सूचना दी गई।

FSL टीम ने की जांच

विधि-व्यवस्था इंस्पेक्टर एसके सुधांशु ने मामले की छानबीन कराने के बाद आश्रम प्रबंधन के अनुरोध पर क्षेत्रीय विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाकर स्थलीय जांच कराई। जांच टीम ने भी मौत को प्राकृतिक माना। पुलिस ने विशेष परिस्थिति में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नेचुरल डेथ की बात आई। मामले में पुलिस ने स्टेशन डायरी अंकित की है।

इंस्पेक्टर सुधांशु ने बताया कि नेचुरल डेथ का मामला है। पुत्र का खराब आचरण होने के कारण आजिज हो राजेंद्र चौधरी आश्रम परिसर में रहने लगे थे। जहां उनकी मौत हो गई। फिर भी एहतियाती तौर पर मामले की फारेंसिक जांच कराई गई, पोस्टमार्टम भी करा दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले से पहले अजगैबीनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

    Share Add as a preferred…

    पांच साल बाद मिला इंसाफ, चाचा की हत्या के दोषी भतीजे को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *