भागलपुर में टोटो की वजह से जहाँ तहाँ लग रहा जाम

शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बाइक सवारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब शहर में बेतरतीब तरीके से चौक-चौराहों पर ई-रिक्शा खड़ी करने वालों पर ऑनलाइन चालान का शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, चौराहों पर जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा और ऑटो को जहां-तहां खड़ा करना है। इस वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है।

ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह के मुताबिक जाम वाले प्वाइंट पर हर दिन ऐसे वाहनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। जिन चौराहों पर ई-रिक्शा या ऑटो जाम का कारण बनेंगे, उन्के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध चौराहों पर हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) के माध्यम से भी चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रिपल सी भवन से जाम के कारणों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई होगी।

  • ये भी पढ़े..

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए फिर जारी हुआ टेंडर, डीपीआर तैयार करने को चुने जाएंगे सलाहकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *