भागलपुर में छठ घाट से संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

छठ घाट से संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

भागलपुर | चोरी का ठेला लेकर छठ घाट पर पहुंचे एक व्यक्ति को बरारी पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह की है। दरअसल, पुलिस लाइन के पास रहने वाला एक परिवार छठ में डाला ले जाने के लिए एक ठेला लेकर बरारी मुसहरी घाट आया था। सुबह का अर्घ्य देकर लौटने के क्रम में बड़ी खंजरपुर के पास कुछ लोगों ने ठेला को घेर लिया। उन्होंने चालक को बताया कि यह ठेला कुछ दिन पहले इसी इलाके से चोरी हुआ था।

भीड़ चालक के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। तभी चालक ने बरारी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस चालक और ठेला को थाने ले गई। संदिग्ध के परिजनों ने बताया कि हम भाड़े पर ठेला किए थे। हमलोगों को यह पता नहीं है कि यह चोरी का है या नहीं। पुलिस के कहने पर हमलोगों ने उस आदमी को भी बुला दिया जिससे ठेला भाड़े पर लिया था। बताया जाता है कि छोटी खंजरपुर से ठेला चोरी कर कबाड़ी वाले के पास बेच दिया गया था। बरारी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *