जल संसाधन मंत्री ने की बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक, कहा- ‘चिंता की कोई बात नहीं’

बिहार सरकार के जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जल संसाधन विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ के साथ ही खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी तथा समस्तीपुर डिवीजन के इंजीनियर उपस्थित थे।

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि बांध पर गश्ती लगाने वाले मजदूरों को जैकेट, जल संसाधन विभाग अंकित टोपी, एक सिटी, छाता एवं टॉर्च उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उनके निरीक्षण स्थल निर्धारित एवं चिह्नित होने चाहिए, ताकि उन्हें पता रहे कि कहां से कहां तक के बांध की निगरानी की जिम्मेवारी उन पर है।

मंत्री ने दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले में विभिन्न बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल द्वारा किये जा रहे तटबंध सुरक्षा एवं कटाव निरोधक निर्माण कार्य की बारी-बारी से समीक्षा की. संबंधित अधिकारी को दिन-रात काम कराकर यथाशीघ्र लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बाढ़ से सुरक्षा के लिए किये गये तटबंध सुरक्षा व कटाव निरोधक कार्य की समीक्षा की गई. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि तटबंध पर जितने भी संवेदनशील स्थल चिह्नित हैं, वहां बालू एवं बैग उपलब्ध रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बैग में मिट्टी नहीं भरी जानी चाहिए, नही तो यह बाढ़ में बह जाएगा. इसके अतिरिक्त बालू आपूर्ति के लिए ट्रैक्टर एवं संवेदक चिह्नित करके रखे जाएं. उनके मोबाइल नम्बर रखे जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत बालू की व्यवस्था की जा सके. सुरक्षित मजदूरों की दूरभाष सूची रखी जाए।

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का लोकार्पण, 990 करोड़ की लागत से तैयार हुए आधुनिक विद्यालय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *