मुंगेर में CM नीतीश के विधायक ने खोया आपा, विरोध कर रहे लोगों को गाली देते वीडियो वायरल

सीएम नीतीश के गालीबाज विधायक का लोगों ने गाली देते हुए वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में ये जेडीयू विधायक लोगों को बेटी से रोटी तक की गाली दे रहा है। सीसीटीवी में धक्कामुक्की और पिटाई का वाकया भी कैद है। जब विधायक की नजर वीडियो रेकॉर्ड कर रहे लड़के पर पड़ी तो उस पर टूट पड़ा। पानी निकासी की समस्या को लेकर उनके पैतृक गांव के ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। जिससे जेडीयू विधायक इतने नाराज हो गए कि गाली-गलौज पर उतर आए।

तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी भर गया। किसी योजना के तहत उस जगह पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। मिट्टी भरने के चलते पानी की निकासी बंद है। बारिश का पानी लोगों के घरों में जा रहा था। ग्रामीणों की मांग थी कि जिस गली का निर्माण कराया जा रहा है, वहां पहले पानी निकासी की समस्या का समाधान किया जाए। इसी मिट्टी भराई के विरोध में लोगों ने हवेली खड़गपुर-तारापुर मेन रोड को लौना गांव के पास जाम कर दिया था।

लगभग दस मिनट जाम रहने के बाद तारापुर के जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की। इस दौरान विधायक ने आपा खोते हुए विरोध कर रहे लोगों को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वीडियो में भी साफ-साफ दिख रहा है। गाली देते भी विधायक सुने गए। इसका भी वीडियो मौजूद है। विधायक लोगों को बेटी से रोटी तक की गाली दे रहे हैं। वीडियो बना रहे लड़के को देखते ही विधायक का पारा हाई हो गया। ये सब कुछ विधायक के पैतृक गांव लौना में हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    ‘असफलता स्वीकार है, धोखा नहीं’— छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर का बड़ा संदेश, बोले- मेहनत का सम्मान होना चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *