मुश्किल में साउथ अफ्रीका, 24 रन पर ही गंवा दिए चार विकेट

विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में आज पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसे फाइनल का टिकट प्राप्त होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे फॉर्मेट में अबतक कुल 109 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया को जहां 50 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। वहीं अफ्रीकी टीम ने 55 मुकाबलों में बाजी मारी है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है, जबकि तीन मैच टाई हुए हैं।

मुश्किल में साउथ अफ्रीका, 24 रन पर ही गंवा दिए चार विकेट

एडेन मारक्रम भी आउट

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की बेहद खराब शुरुआत रही है। मिचेल स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट लिया और टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

रासी वान दर डूसेन भी आउट

साउथ अफ्रीका की टीम को अक्सर चोकर कहा जाता था और ऐसा ही एक बार फिर से होने लगा है। 24 रन पर ही टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट गंवा दिए। रासी वान दर डूसेन को जोश हेजलवुड ने अपना दूसरा शिकार बनाया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *