गांव की महिला से युवक के थे नाजायज संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो गला दबारकर मार डाला

सारे थाना इलाके के अलीनगर गांव में अवैध संबंध के विरोध में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका रविंद्र पासवान की 20 वर्षीया पत्नी कुमकुम देवी है।

बिहारशरीफ के उपरावा निवासी मृतका के फूफा शंकर पासवान ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी।  शादी के वक्त ससुराल वालों द्वारा जितनी रुपए की मांग की गई उसे सब दे दिया गया । उसके पति का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था जिसका वह बार-बार विरोध करती थी। इस कारण उसे रखने के लिए मायके से 3 लाख रुपए लाने का दबाव बनाकर बार-बार प्रताड़ित किया जाता था।

सोमवार  की सुबह उसे महिला के साथ देख लेने के बाद पति जब घर आया तो दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने उसे गला दबाकर हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया।

सारे थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा । आवेदन मिलने पर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *