‘रामलीला’ ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से मिलाया, जानें कैसे एक दूसरे से दिल लगा बैठा दोनों

बॉलीवुड का पावर कपल माने जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने साल 2018 में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। भले ही बीते दिनों ​’कॉफी विद करण’ में आने के बाद की जोड़ी को लेकर कुछ भी कहा जा रहा है, लेकिन कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। तो आइए एक नजर दोनों की लव लाइफ से मैरिज तक की जर्नी पर डालते हैं।

दीपीका और रणवीर की पहली मुलाकात

दीपीका और रणवीर की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट पर हुई थी और इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिल्म के क्रू मेम्बर को भी लगता था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन ‘अंग लगा दे’ गाने ने यह बात साफ कर दी थी। जब डायरेक्ट संजय लीला भंसाली ने कट बोला, तो भी रणवीर और दीपिका एक दूसरे को किस करते रहे थे। कोई भी क्रू मेम्बर कुछ नहीं बोल रहा था और वह किस करते रहे थे। इतना ही नहीं राम-लीला के एक क्रू मेम्बर ने बताया कि शूटिंग के बाद दोनों एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे और अपनी वैनिटी वैन में अधिक समय बिताना पसंद करते थे।  और तभी यह साफ हो गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि तब उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार नहीं किया।

इस फिल्म से शुरू हुई दोनों की लव-स्टोरी

दूसरी तरफ कई बार प्यार में धोखा खा चुकी दीपीका भी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं। मगर आपने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ना ना करते प्‍यार तुम्‍ही से कर बैठे…’। ठीक ऐसे ही दीपीका के साथ भी हुआ ना-ना करते करते उन्हें रणवीर पंसद आ ही गए। वहीं ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के बाद दोनों  एक साथ फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दिखे। इस फिल्म में भी दोनों के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान दोनों की लव स्टोरी सबके सामने आ चुकी थी और दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे। दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें आने लगी थीं। रणवीर भी कई बार दीपिका के साथ सरेआम फ्लर्ट करते थे।

2018 में हुई दीपीका और रणवीर की शादी

लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंन्फर्म नहीं किया था। इसके बाद दोनों फिल्म पद्मावत में भी साथ दिखाई दिए। इसके साथ ही दोनों का रिश्ता और गहरा होता जा रहा था। इसी बीच दोनों की शादी की खबरें भी आने लगीं और 21 अक्टूबर 2018 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया। दोनों ने 14- 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधि रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों की शादी बाॅलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी।

शादी के 5 साल बाद भी दोनों के बीच दिखती है गजब कि केमेस्ट्री

वहीं  शादी के बाद से रणवीर दीपिका अक्सर एक- दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। रणवीर अक्सर दीपिका की तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट कर उनकी तारीफें करते हैं। यहां तक की ये कपल इंटरव्यूज में भी एक- दूसरे की तारीफे कर अपना प्यार दिखाते नजर आते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…

    “20 हजार रुपये देकर इलाज कराया, अब मरीज ही लापता”… मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद परिवार का दर्दनाक इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *