भागलपुर: बदमाशों ने मामूली विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना अंतर्गत बहतरा का रहने वाला दसवीं का छात्र अपने दोस्तों के साथ सब्जी लेने के लिए बाजार निकला था। तभी रास्ते में कुछ अपराधी किस्म के लोगों से तू तू मै मै हो गई। जिसके बाद अपराधियों ने उस युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

युवक को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसे आनन-फानन में  मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतरा गांव का रहने वाला दसवीं का छात्र रोशन कुमार बताया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *