श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर दो माह के लिए रुकेंगी 10 ट्रेनें

श्रावणी मेला के दौरान रेलवे ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे परिचालन को भी सुगम बना रही है। इस लेकर दो माह तक मेला के दौरान 10 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुल्तानगंज स्टेशन पर होगा।

इसके लिए ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय ने मालदा डिवीजन को हरी झंडी दे दी है। महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित परिचालन अवधि में दो-दो मिनट के लिए अप और डाउन में रुकेंगी। इसके लिए शुक्रवार की रात अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इससे रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। मालदा डिवीजन के कमर्शियल मैनेजर सह पीआर मैनेजमेंट प्रणय कुमार ने बताया कि चार जोड़ी वीकली ट्रेनों समेत अन्य का ठहराव सुल्तानगंज स्टेशनों पर दो मिनट के लिए होगा। मालदा डीआरएम विकास चौबे के प्रस्ताव पर मुख्यालय ने अपनी सहमति दे दी है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए रेलवे की सौगात, तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; भागलपुर-सुल्तानगंज को भी मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *