अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने किया नीतीश का समर्थन, कहा- विधानसभा में CM ने कुछ गलत नहीं बोला

बिहार विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार विवादों में घिर चुके हैं. लेकिन इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने उनके बयान का समर्थन किया है।

डिंपल यादव ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है. नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे. बता दें सपा नेता डिंपल यादव गुरुवार को यूपी के झांसी पहुंची थीं।

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे. आमतौर पर लोग खुलकर नहीं बोलते हैं. नीतीश जी ने अपने तरीके से बात कही है. सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात होनी चाहिए. भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *