बन सकता है बिक्री का नया रिकॉर्ड, बाजार में आज बरसेगा धन, खरीदारी तैयार

PATNA:- आज धनतेरस पर बाजार में धन बरसेगा। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ इस दिन सोना-चांदी और कई तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है। मान्यता है कि इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है, उनमें 13 गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस की पूर्व संख्या पर गुरुवार को बाजार में काफी रौनक दिखी। खासतौर से आभूषणों के शोरूम, ऑटोमोबाइल्स शोरूम, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों और बर्तन की दुकानों में भीड़ रही।

 

पटना में किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक नीतीन कुमार के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा डिमांड स्कार्पियों एन मॉडल का है। शहर में टू व्हीलर और 4 व्हीलर के 50 से अधिक शो रूम हैं, जिसमें 7000 से अधिक गाड़ियां धनतेरस के दिन डिलिवरी के लिए बुक की गई हैं। वहीं प्रेमा किया के समीर कुमार ने बताया कि इस साल धनतेरस में 273 गाड़ियां बुक की गई हैं। सुधीर ऑटोमोबाइल के अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछले साल के तुलना में इस साल बाजार अच्छा दिख रहा है।

 

सोने के गहनों की ज्यादा डिमांड

धनतेरस पर बाजार में सबसे अधिक साेने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी होगी। जानकारी के अनुसार 90 से 100 करोड़ के गहनों की खरीदी के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सागरमल ज्वेलर्स के अंकित अग्रवाल ने कहा कि इस बार माहौल अच्छा है।

 

प्रीमियम क्वालिटी पर ज्यादा जोर

आदित्य विजन के मार्केटिंग मैनेजर गौरव कुमार के अनुसार 25% का ग्रोथ है इस बार। लोगों का ज्यादा जोर प्रीमियम क्वालिटी पर है। फ्रिज, टीवी, गिजर, म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीदारी में प्रीमियम ब्रांड ही पसंद कर रहे हैं।

 

देश में… आज बिकेंगी 1 लाख कारें और 7 लाख दो पहिया वाहन

 

देशभर में धनतेरस पर वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बन सकता है। ऑटोमोबाइल कंपनियों, सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) और फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स (फाडा) के अनुसार देशभर में धनतेरस और इसके आसपास के मुहूर्त में ग्राहक 1 लाख चार पहिया वाहन घर ले जाएंगे। दोपहिया वाहनों में बिक्री का यह आंकड़ा 7 लाख के आंकड़े को छू सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *