जनवरी से दक्षिण बिहार के 13 जिलों में लगेगा स्मार्ट मीटर

दक्षिण बिहार के 13 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जनवरी 2024 से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए गुरुवार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार एवं इंटेलीस्मार्ट के बीच विद्युत भवन में समझौता हुआ।

इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, लखीसराय, कैमूर, गया, नालंदा, मुंगेर, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास शामिल है। कंपनी इन जिलों में 35 लाख 10 हजार स्मार्ट मीटर लगाएगी। इन सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्र एवं गया के शहरी क्षेत्र में मीटर लगाए जाएंगे। सवा दो साल यानी 27 महीने में स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। बिहार अभी 20 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर के साथ पूरे देश में अव्वल है। सीएमडी संजीव हंस ने कहा कि दोनों डिस्कॉम कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत कर चुकी हैं। एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। मौके पर डायरेक्टर ऑपरेशन विजय कुमार, प्रदीप मांझी, पुरुषोत्तम प्रसाद वजितेंद्र रहेजा मौजूद रहे।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *